JHAHIN/2014/58773

असम के बाढ़ प्रभावित शिवसागर में मेदिनीपुर क्विज सेंटर ने बांटी राहत सामग्री

Spread the love

झाड़ग्राम। असम के बाढ़ प्रभावित शिवसागर जिले में मेदिनीपुर क्विज सेंटर सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से राहत अभियान चलाया गया। संगठन की पांच सदस्यीय टीम ने मेदिनीपुर से करीब 1600 किलोमीटर की यात्रा कर शिवसागर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर 200 से अधिक प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित की।

प्रतिनिधिमंडल में संगठन के सदस्य सुभाष जाना, भास्करब्रत पति, सुदीप कुमार खाड़ा, नरसिंह दास  एवं समीर देवसिंह शामिल थे। टीम ने शिवसागर के स्थानीय निवासी दुलाल विश्वास के सहयोग से गोहाईगांव, नपम सेंतियागांव और डिहिंगियागांव गांवों का दौरा किया।

इस दौरान बाढ़ प्रभावित 200 से अधिक परिवारों के बीच दैनिक जरूरत की आवश्यक सामग्री वितरित की गई। वहीं, 150 से अधिक छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सामग्री भी प्रदान की गई। राहत सामग्री मिलने से प्रभावित परिवारों और बच्चों के बीच खुशी देखी गई।

संगठन के सदस्य सुभाष जाना ने कहा कि असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों का अनुभव उनके लिए अविस्मरणीय रहा। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने जिस भयावह बाढ़ का सामना किया है, उसे करीब से देखने पर स्थिति की गंभीरता का एहसास होता है। सरकार और कई स्वयंसेवी संगठन अपने स्तर पर राहत कार्य कर रहे हैं। ऐसे में संगठन ने भी अपने सदस्यों और शुभचिंतकों के सहयोग से अपनी क्षमता के अनुसार प्रभावित लोगों के साथ खड़े होने का प्रयास किया है। वहीं संगठन के सचिव सुजन बेरा और अध्यक्ष रिंकू चक्रवर्ती ने कहा कि असम में आई भीषण बाढ़ की खबर सुनकर संगठन नें प्रभावित लोगों की सहायता के लिए टीम को भेजने का निर्णय लिया गया। हाल के दिनों में अविभाजित मेदिनीपुर जिले में भी बाढ़ की स्थिति बनी है और संगठन अपनी क्षमता के अनुसार स्थानीय प्रभावित लोगों की सहायता के लिए भी प्रयास करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *