JHAHIN/2014/58773

एकदिवसीय नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 50 से अधिक मरीजों की हुई जांच

Spread the love

आदित्यपुर: नगर निगम के वार्ड 17 स्थित कलश काली मंदिर में रविवार को शारदा नेत्रालय और तेजस्विनी महिला संगठन के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि शिक्षाविद प्रोफेसर केपी सोरेन समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इससे पूर्व अतिथियों का पौधा और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। शिविर में विशिष्ट अतिथियों में जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष सह अधिवक्ता ओमप्रकाश, स्थानीय पार्षद सह तेजस्विनी महिला संगठन की अध्यक्ष नीतू शर्मा, अधिवक्ता एसके स्वाई, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिवाकर झा, गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा, जितेंद्र कुमार और कैलाश पाठक समेत अन्य मौजूद रहे।

इस दौरान वार्ड 17 के शौचालय की टंकी में गिरी गाय को सुरक्षित निकालने वाली रेस्क्यू टीम में शामिल नगर निगम के सफाईकर्मियों मंटू तोमर, विमल कुमार, सूरज मुखी, आशु मुखी, प्रदीप मुखी, अमित कुमार सिंह, अरुण हरिजन, सुभाष सोय और दीपक सिंह को भी सम्मानित किया गया।

शारदा नेत्रालय एंड मेटरनिटी के डॉ. अनुराग, डॉ. स्मिता पति, डॉ. पूजा कुमारी शर्मा, डॉ. कोमल कुमारी और उनकी टीम ने दोपहर तक 50 से अधिक लोगों की आंखों की जांच कर आवश्यक सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *