JHAHIN/2014/58773

चोरी के गहने और मोबाइल के साथ एक महिला गिरफ्तार, लाखों के सामान जब्त

Spread the love

सरायकेला-खरसवां। जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एसपी सरायकेला-खरसवाँ ने एक पुलिस बल की टीम गठित की, जिसका नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला एवं पुलिस निरीक्षक सरायकेला ने किया।

गुप्त सूचना के आधार पर ओपी प्रभारी आमदा द्वारा 30 अगस्त, रविवार को गुलगुलिया बस्ती, आमदा में छापामारी की गई। छापामारी के दौरान अरुण मोदी उर्फ बीफे मोदी के घर से कपड़े की पोटली में चांदी एवं सोने के गहने के साथ ही 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पूछताछ करने पर महिला द्वारा न तो कोई संतोषजनक जवाब दिया गया और न ही गहनों एवं मोबाइल से संबंधित कागजात दिखाए गए। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर तुयू मोदी उर्फ दुर्गा श्री मोदी ने बताया कि उक्त सभी सामान उसके द्वारा अलग-अलग जगहों से चोरी किए गए हैं।

इसके बाद पुलिस ने गुलगुलिया बस्ती, आमदा (खरसवाँ) निवासी तुयू मोदी उर्फ दुर्गा श्री मोदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *