हिमांशु करण
बहरागोड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहरागोड़ा में सोमवार को आयोजित एक दिवसीय समेकित स्वास्थ्य शिविर दूर-दराज के ग्रामीणों के लिए संजीवनी साबित हुआ, जहां सैकड़ों लोगों ने एक ही परिसर में उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू और जिला एड्स नियंत्रण समिति के रामचंद्र ने शिविर का नेतृत्व करते हुए लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव और एचआईवी/एड्स जैसे गंभीर विषयों पर खुलकर बात करने व झिझक मिटाने के लिए प्रेरित किया। विकास भागीदार संस्थाओं के विशेष सहयोग से लगे इस शिविर में आए मरीजों की न केवल निःशुल्क शारीरिक जांच कर मुफ्त दवाएं बांटी गईं, बल्कि एचआईवी व अन्य संक्रामक रोगों की गुप्त काउंसलिंग और तुरंत जांच की सुविधा भी मुहैया कराई गई, जिसने क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक और सजग बनाने का काम किया।













Leave a Reply