जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर कमिटी की ओर से इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। मंदिर कमिटी की ओर से आगामी 2, 3 और 4 सितंबर को तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह का माहौल है।
महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विशेष तौर पर बच्चों के लिए बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेगी। प्रतियोगिता में छोटे बच्चे राधा और कृष्ण के रूप में सजकर हिस्सा लेंगे। इसके माध्यम से बच्चों में भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके आदर्शों के प्रति रुचि बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों बच्चों को पुरस्कार के साथ-साथ नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर बच्चों और उनके अभिभावकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
मंदिर कमिटी के सदस्यों ने बताया कि जन्माष्टमी महोत्सव में विधायक पूर्णिमा दास साहू, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित कई गणमान्य अतिथियों के शामिल होने की संभावना है।
मंदिर कमिटी ने शहरवासियों और श्रद्धालुओं से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।













Leave a Reply