JHAHIN/2014/58773

विद्यासागर यूनिवर्सिटी का रिसर्च बैलून पैराशूट के जरिए बरसोल के पाथरा में उतरा, ग्रामीणों में फैली सनसनी, पुलिस ने उपकरण किया जब्त

Spread the love

हिमांशु करण

बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाथरा पंचायत अंतर्गत पाथरा गांव के पास सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब आसमान से अचानक एक अनजान उपकरण पैराशूट के जरिए जमीन पर आ गिरा, जिसे ग्रामीणों में तरह-तरह की अफवाहों और डर का माहौल बन गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों का भारी जमावड़ा लग गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना बरसोल थाना पुलिस को दी। वहीं पुलिस टीम ने बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंचकर उपकरण को अपने कब्जे में लिया और उस पर छपे आपातकालीन नंबरों से संपर्क साधकर स्थिति स्पष्ट की। बातचीत में खुलासा हुआ कि यह डिवाइस पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध विद्यासागर यूनिवर्सिटी (मेदिनीपुर) के वैज्ञानिकों द्वारा मौसम या वैज्ञानिक अनुसंधान डेटा एकत्र करने के लिए उड़ाया गया था, जिसे सुरक्षित रखने का आग्रह करते हुए यूनिवर्सिटी की टीम ने अगले दो-तीन दिनों में बरसोल थाना पहुंचकर उपकरण वापस ले जाने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *