JHAHIN/2014/58773

निरसा के चापापुर में CISF और ग्रामीणों में झड़प, फायरिंग से फैला तनाव

Spread the love

धनबाद,निरसा(पंकज)। निरसा थाना क्षेत्र के चापापुर ओसीपी क्षेत्र में रविवार को सीआईएसएफ जवानों और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प के बाद तनाव की स्थिति बन गई। आरोप है कि चापापुर ओसीपी के पास लकड़ी चुनने जा रही एक महिला को कोयला चोर बताकर सीआईएसएफ जवानों ने पिटाई कर दी। महिला के साथ मारपीट की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने सीआईएसएफ वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए जवानों से भिड़ गए।स्थिति बिगड़ते देख जवानों द्वारा फायरिंग किए जाने का भी आरोप है, जिससे ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया। घटना के बाद सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर जुटे हैं और घायल महिला के समुचित इलाज व मुआवजे की मांग पर डटे हुए हैं।मामले की जानकारी मिलते ही जेएमएम नेता प्रशांत हेंब्रम मौके पर पहुंचे और दोषी जवानों पर कार्रवाई की मांग की। फिलहाल मौके पर तनाव बना हुआ है और पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *