सरायकेला। कांड्रा चौका के लखना घाटी में रविवार को एक डम्फर अनियंत्रित होकर एक खंबे टकराया और एक गड्ढे में जा गिरा। इस घटना में डम्फर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक की हालात गंभीर बताई जा रही है।बडा़ सवाल यह है कि जब जिला में बालु के उत्खनन और परिवहन पर रोक लगा हुआ है तो फिर किसके आदेश पर यह सब हो रहा है और जिला प्रशासन मौन क्यों हैं? स्पष्ट है कि सरायकेला में बालु माफियाओं का राज चल रहा है।
कांड्रा चौका के लखना घाटी में एक डम्फर अनियंत्रित होकर पलट गया, चालक हुआ घायल













Leave a Reply