जमशेदपुर। मानगो थाना क्षेत्र में एसआईआर कर्मी बनकर फ्लैट में घुसकर महिला को बंधक बनाने, मारपीट करने और सोने के आभूषण लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटे गए सोने के आभूषणों को गलाकर चपटा गोलाकार रूप में बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार, घटना 31 अगस्त 2026 को मानगो के गोविंदा ब्लॉक स्थित श्री कृष्णा उद्यान कॉम्प्लेक्स के फ्लैट नंबर ई/5, पांचवीं मंजिल पर हुई थी। अज्ञात अपराधकर्मी एसआईआर कर्मी बनकर महिला के फ्लैट में पहुंचे थे। आरोपियों ने फ्लैट में मौजूद महिला लिलावती अम्मा को बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट करते हुए पहने हुए सोने के आभूषण छीन लिए थे।घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले के त्वरित अनुसंधान और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी करते हुए मामले में शामिल अपराधियों तक पहुंच बनाई। जांच के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया।पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान वारदात में शामिल अन्य लोगों तथा गिरोह के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
एसआईआर कर्मी बनकर महिला को बंधक बनाने वाले चार गिरफ्तार, लूटे गए सोने के आभूषण बरामद













Leave a Reply