JHAHIN/2014/58773

हावड़ा में मोबाइल चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार

Spread the love

हावड़ा। ट्रेन से मोबाइल चोरी के मामले में राजकीय रेल पुलिस हावड़ा ने रेलवे सुरक्षा बल की मदद से 26 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुरुलिया निवासी सुमित बर्मन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, विश्वसनीय सूचना के आधार पर 12 सितंबर को टिकियापाड़ा रेलवे स्टेशन के हावड़ा छोर के पास छापेमारी की गई, इसी दौरान सुमित बर्मन को पकड़ा गया।

पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने 12324 डाउन हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस से आईफोन-15 चोरी करने की बात कबूल की। यह ट्रेन 27 जुलाई को हावड़ा स्टेशन पहुंची थी। आरोपी ने कथित तौर पर चोरी का मोबाइल किसी अज्ञात व्यक्ति को बेच दिया और उससे मिले पैसे अपनी आजीविका पर खर्च कर दिए।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हावड़ा रेलवे क्षेत्र में पहले भी चोरी से जुड़े मामलों में अपनी कथित संलिप्तता की जानकारी दी। पुलिस का यह भी दावा है कि वह 12 सितंबर को यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी करने की मंशा से टिकियापाड़ा रेलवे क्षेत्र में पहुंचा था। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *