जमशेदपुर । शहर की दो साहित्यिक संस्थाओं ‘दबिस्तान-ए-जमशेदपुर’ तथा ‘उर्दू भवन, जमशेदपुर’ ने सामूहिक रूप से डॉ हसन इमाम मल्लिक को कोल्हान विश्वविद्यालय के अकादमिक परिषद में शामिल किए जाने पर बधाई दी। दोनों संस्थाओं के सचिव गौहर अजीज तथा फरहान खान फरहान ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर तथा पुष्पगुच्छ समर्पित कर सम्मानित किया तथा दोनों संस्थाओं के अन्य सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। यह आशा व्यक्त की कि डॉ इमाम के अकादमिक परिषद में शामिल होने से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक नीतियों तथा शोध की गुणवत्ता में सुधार आएगा, यहां की उच्च शिक्षा व्यवस्था बेहतर होगी। इस अवसर पर सैयद साजिद परवेज, सद्दाम गनी, सकलैन मुश्तक, एहतेशाम अजीज तथा पत्रकार एवं शायर सरफराज शाद मौजूद थे।
साहित्यिक संस्थाएं “दबिस्ताने जमशेदपुर” तथा “उर्दू भवन, जमशेदपुर” की तरफ से डॉ हसन इमाम मल्लिक सम्मानित किए गए













Leave a Reply