JHAHIN/2014/58773

बहरागोड़ा में धूमधाम से आयोजित हुई गणेश पूजा,मानुषमुड़िया में निकली भव्य कलश

Spread the love

बहरागोड़ा। प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विद्यालय व गांवों में गणेश पूजा कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ गणेश पूजा का आयोजन किया गया।वहीं मानुषमुड़िया गणेश पूजा समिति की ओर से अनुष्ठान की शुरुआत मानुषमुड़िया देवनदी से गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा से हुई। जिसमें 108 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर गांव का परिभ्रमण किया और पुजारी प्रणव पंडा की देखरेख में घट को पंडाल लाकर स्थापित किया। इस दौरान पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जबकि शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छोटे-छोटे बच्चों ने मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं और महाप्रसाद का वितरण किया गया। पूजा को सफल बनाने में राजीब भोल, लालटू घटवारी, नारायण जाना, रिंकू बेरा, पल्लब दे, सुदंशु कुंडू, संजीब सिंह, अमर सिंह, सुब्रतो मंडल, दीपक राणा, माना भोल, सपन दे, गौरंग जाना, तारक घटवारी, राकेश भोल, हिमांशु बेरा, सोमनाथ दास, मनोज घोष, पिक्लू घोष, उत्पल गिरी और नौनिगोपाल साहू का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *