JHAHIN/2014/58773

आदित्यपुर-गुमटी बस्ती चूना भट्टा मैदान बचाने को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी

Spread the love

आदित्यपुर। गुमटी बस्ती (चूना भट्टा) मैदान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चूना भट्टा मैदान को बचाने एवं अवैध जमाबंदी रद्द करने की मांग को लेकर शुरू हुई अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही।

भूख हड़ताल पर समिति के सचिव एवं भाजपा नेता विशु महतो, शहीद दुबराज लोहार की धर्मपत्नी यमुना लोहरा, राजेश गोप, विष्णु लोहरा एवं बस्तीवासी बैठे हुए हैं।

आज आंदोलन के चौथे दिन समर्थन देने के लिए कई नेता आंदोलन स्थल पर पहुंचे। इनमें सरायकेला-खरसावां जिला भाजपा के मंत्री सतीश शर्मा, भाजपा आदित्यपुर पूर्वी मंडल के महामंत्री संतोष साह,रश्मि साहू झामुमो नेता राजू लोहार, झारखंड सामाजिक कल्याण समिति के संतोष मंडल, भाजपा नेता सूरज तिवारी, सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस के महासचिव राहुल यादव और प्रकाश मंडल शामिल थे। सभी ने भूख हड़ताल पर बैठे लोगों और उनकी मांगों के प्रति अपना समर्थन जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *