जमशेदपुर। टाटा मोटर्स में बृहस्पतिवार को सेंट्रल विश्वकर्मा पूजा ओल्ड कैंटीन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान प्लांट हेड अनुराग छारिया, ईआर हेड सौमिक रॉय, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, जीएम जीवराज संधु , कंपनी के वरीय पदाधिकारी, यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर तथा भारी संख्या में कर्मचारी पूजा में शिरकत किये।
सुबह साढ़े आठ बजे भगवान विश्वकर्मा का विधि विधान से पूजा किया गया। प्लांट हेड अनुराग छारिया, यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, ईआर हेड सौमिक रॉय समेत अन्य हवन किये , नारियल फोड़े तथा भगवान विश्वकर्मा को पुष्पांजलि देकर सबों के लिए सुख शांति और उन्नति की कामना किये।
प्लांट हेड समेत अन्य प्रदर्शनी एवं विभिन्न स्टालों का किये मुआयना ।
टाटा मोटर्स के प्लांट हेड अनुराग छारिया, यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, ईआर हेड सौमिक रॉय आदि विश्वकर्मा पूजा पर लगाएं गये विभिन्न स्टालों, ट्रेनिंग डिवीजन के प्रदर्शनी का मुआयना किये।
कालांतर में टाटा द्वारा निर्मित ओल्ड मॉडल का कार तथा डिफेंस गाड़ी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं सेल्फी प्वाइंट पर भारी संख्या में आगंतुक फोटो खिंचते तथा सेल्फी लेते दिखें। इस दौरान गीत संगीत का रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। विश्वकर्मा पूजा के आयोजन में शिरकत करने आएं सैकड़ों आगंतुकों के बीच फलदार वृक्षों का वितरण भी किया गया । इस बार विश्वकर्मा पूजा के आयोजन पर कर्मचारियों को दो – दो पैकेट मिठाई बांटे गए। एक पैकेट सोनपापड़ी तथा एक पैकेट बेसन के लड्डू सबों को बांटा गया।
सीटू तालाब में हुआ विसर्जन। शुक्रवार को दिन के 10 बजे यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह की अगुवाई में विसर्जन जुलूस टाटा मोटर्स परिसर से निकला तथा तार कंपनी स्थित सीटू तालाब पहुंचा। जहां छोटे – बड़े तमाम प्रतिमाओं को तालाब में विसर्जित किया गया। इस दौरान खूब जयकारे लगे।













Leave a Reply