JHAHIN/2014/58773

झाड़ग्राम में रही करम पर्व की धूम, सरकारी अवकाश से लोगों में हुआ नए उत्साह का संचार

Spread the love

झाड़ग्राम। करम पर्व के अवसर पर सरकारी छुट्टी मिलने से इस बार झाड़ग्राम में उत्सव का उल्लास और बढ़ गया। झाड़ग्राम करम पर्व 2026 आयोजन समिति की ओर से नए बस स्टैंड के समीप आयोजित करम पूजा में सुबह से ही श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही। करम वृक्ष की पूजा, पारंपरिक रीति-रिवाज, गीत और नृत्य से पूरा इलाका लोकसंस्कृति के रंग में रंग गया।करम पर्व के लिए इस बार उत्साह इसलिए भी खास रहा, क्योंकि राज्य की नई सरकार ने करम उत्सव के अवसर पर पूर्ण दिवस का सरकारी अवकाश घोषित किया है। छुट्टी के कारण बड़ी संख्या में लोग परिवार और रिश्तेदारों के साथ पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल हुए।जंगलमहल के लोगों के लिए करम पर्व महज धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति, कृषि, फसल की समृद्धि और पीढ़ियों से चली आ रही लोकपरंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। करम वृक्ष को केंद्र में रखकर होने वाली पूजा में प्रकृति और जीवन के प्रति आस्था की झलक देखने को मिलती है।झाड़ग्राम शहर के नए बस स्टैंड इलाके में आयोजित समारोह में करम गीत और पारंपरिक नृत्य ने माहौल को खास बना दिया। आयोजन के दौरान जहां पुरानी परंपराओं को सहेजने का संदेश दिया गया, वहीं नई पीढ़ी को अपनी लोकसंस्कृति से जोड़ने की कोशिश भी नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *