जमशेदपुर। एमजीएम थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 510 पुड़िया अवैध ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन और एक पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरज थापा और करण कुमार के रूप में हुई है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं रिपीट कॉलोनी के आसपास दो व्यक्ति अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रिपीट कॉलोनी के पीछे काली गदिर के समीप घेराबंदी कर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। तलाशी के दौरान सुरज थापा के पास से 437 पुड़िया तथा करण कुमार के पास से 73 पुड़िया अवैध ब्राउन शुगर बरामद की गई। इस तरह दोनों के पास से कुल 510 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई।इसके अलावा पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन तथा ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में इस्तेमाल की जा रही पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की है।पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
एमजीएम थाना क्षेत्र में 510 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद, दो गिरफ्तार

















Leave a Reply