JHAHIN/2014/58773

ब्रेकिंग न्यूज संयुक्त सघन सर्च अभियान में नक्सली के निशानदेही पर हथियार एवं भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Spread the love

जमशेदपुर। आज वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को मिली गुप्त के आधार पर एमजीएम थाना क्षेत्र के छोटा बाँकी एवं कुड़लुंग पहाड़ तथा चाकुलिया थाना क्षेत्र के जोभी जंगल में पुलिस, CoBRA, STF एवं झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम द्वारा व्यापक एवं सघन सर्च अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान दुर्गम जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्रों में चिन्हित एवं संदिग्ध स्थलों की व्यवस्थित एवं गहन तलाशी ली गई।इस सर्च अभियान में नक्सली मंगल महतो एवं मालती मुर्मू की निशानदेही पर छिपाकर रखे गए हथियार एवं भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया। इस सर्च अभियान में पुलिस टीम ने कुड़लुंग पहाड़ से 01 इंसास राइफल,85 चक्र गोली, 03 मैगजीन और 01 सीलिंग बरामद किया, वहीं चाकुलिया के जोभी जंगल से 01 AKM राइफल,147 चक्र गोली और 02 मैगजीन जब्त किया।इस संयुक्त अभियान में शामिल पदाधिकारी एवं बलडीएसपी, पटमदा दयानन्द कुमार,एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार दास, बोड़ाम थाना प्रभारीनीरज कुमार,चाकुलिया थाना प्रभारी राजेश कुमार, एस आई सुगना मुंडा,ASI मजीउद्दीन, CoBRA बल सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *