बहरागोड़ा। रॉजलाबांध में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के सोने के जेवरात और 95 हजार रुपये नकद चोरी कर लिये। वहीं घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने गृहस्वामी शुभेंदु कुईला को दी, जो सड़क दुर्घटना में घायल अपनी मां के इलाज के सिलसिले में पत्नी संग जमशेदपुर में थे। वहीं पीड़ित के अनुसार, चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर नकद राशि के अलावा सोने की चूड़ी, पांच अंगूठियां, चार जोड़ी कान की बाली और एक सोने के चेन उड़ा लिया। उधर सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच में जुट गई है। हालांकि पूर्व में हुई चोरियों का खुलासा न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है।साथ ही नए थाना प्रभारी रवि होनहागा के लिए अब इस कांड का उद्भेदन करना एक बड़ी चुनौती बन गया है।
इलाज कराने गया था परिवार, घर में हो गई चोरी,लाखों के गहने व 95 हजार नकद ले उड़ा चोर
















Leave a Reply