आदित्यपुर। कुड़मी सेना टोटोमिक के तत्वावधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य करमा महोत्सव का आयोजन 27 सितंबर को आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में किया जाएगा।
कुड़मी सेना टोटोमिक के केंद्रीय अध्यक्ष लालटू महतो ने कहा कि झारखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति और खेत-खलिहान से जुड़ी पुरखों की परंपराओं को जीवंत रखने के उद्देश्य से यह आयोजन लगातार किया जा रहा है। यह वीर शहीद सुनील महतो का सपना था, जिसे पूरा करने के लिए समाज पूरी निष्ठा से जुटा है। उन्होंने बताया कि इस बार महोत्सव का मुख्य आकर्षण ‘डहरे करम’ होगा, जिसमें बहनें खरकई ब्रिज से करम डाल लेकर पारंपरिक गीतों पर थिरकते हुए मैदान में पहुंचेंगी। इसमें झारखंड सहित पश्चिम बंगाल और ओडिशा से भारी संख्या में लोग शामिल होंगे।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष पिंकी महतो ने कहा कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना और बुढ़ी नाच व पाता नाच जैसी विलुप्त हो रही परंपराओं को सहेजना आज की जरूरत है। उन्होंने माताओं, बहनों व युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। महोत्सव में झूमर व सांस्कृतिक दलों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं, जिसमें प्रथम पुरस्कार ₹25,000, द्वितीय पुरस्कार ₹18,000, तृतीय पुरस्कार ₹12,000 और चतुर्थ पुरस्कार ₹8,000 दिया जाएगा।
मौके पर अमित दुबे, लुलु महतो, विक्की विश्वास, छुटुन महतो, रंजीत दास, शंकर नायक, शरद महतो, रितेन महतो और उज्जवल महतो सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।













Leave a Reply