JHAHIN/2014/58773

झाड़ग्राम में दुर्गापूजा पंडालों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

Spread the love

झाड़ग्राम। दुर्गापूजा के मद्देनजर झाड़ग्राम शहर में पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा तेज कर दी है। मंगलवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) संदीप सेन, डब्ल्यूबीपीएस, एसडीपीओ झाड़ग्राम समीम विश्वास, झाड़ग्राम थाना प्रभारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पंडालों में अग्नि सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, आवागमन और समग्र सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने पूजा आयोजकों को आवश्यक सावधानियां बरतने तथा सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों पर भी विशेष जोर दिया गया।

वहीं नयाग्राम थाना क्षेत्र में भी थाना प्रभारी ने विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस ने पूजा समितियों से समन्वय बनाकर शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से पूजा आयोजन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!