JHAHIN/2014/58773

मानगो की विभिन्न समस्याओं के समाधान एवं नई योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त से मिलीं मेयर सुधा गुप्ता, सौंपा मांगपत्र

Spread the love

जमशेदपुर। मानगो नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के स्थायी समाधान तथा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से बुधवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने उपायुक्त से मुलाकात की। इस दौरान मेयर ने मानगो की प्रमुख समस्याओं एवं जनहित से जुड़ी आवश्यकताओं को लेकर विस्तृत चर्चा की तथा विभिन्न मांगों एवं प्रस्तावों से संबंधित मांगपत्र उपायुक्त को सौंपा।

मौके पर सुधा गुप्ता ने कहा कि मानगो नगर निगम क्षेत्र में तेजी से बढ़ती आबादी और शहरीकरण को देखते हुए बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने पेयजल, सड़क, नाली, जलजमाव, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, स्वास्थ्य एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर यातायात एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े विषयों तथा आम नागरिकों की सुविधा के लिए आवश्यक आधारभूत संरचनाओं के विकास पर भी चर्चा हुई।

मेयर ने क्षेत्र में नई विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, लंबित योजनाओं को गति देने तथा जनहित की आवश्यक परियोजनाओं के लिए प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

उपायुक्त ने मेयर द्वारा उठाए गए विभिन्न जनहित के मुद्दों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई एवं विभागीय समन्वय का आश्वासन दिया।

मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि “मानगो की जनता को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!