जमशेदपुर। बागबेड़ा थाना क्षेत्र के वायरलेस मैदान में पुलिस ने देर रात छापेमारी कर हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनूप चक्रवर्ती उर्फ अनूप बंगाली (42 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी लोडेड कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद की है।
पुलिस को 1 अक्टूबर की देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि बागबेड़ा थाना क्षेत्र के वायरलेस मैदान में अनूप चक्रवर्ती उर्फ अनूप बंगाली किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलने के बाद विशेष टीम ने सूचना के आधार पर वायरलेस मैदान पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की और आरोपी अनूप चक्रवर्ती को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से लोहे का देशी लोडेड कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया।
















Leave a Reply