जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आरपीएफ टीम टाटा और जीआरपी टाटा को बड़ी सफलता मिली है। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब 11 किलो गांजा बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर 2026 की देर रात आरपीएफ टीम टाटा और जीआरपी टाटा की संयुक्त टीम द्वारा संदिग्धों की जांच एवं निगरानी के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी पहचान दुखी श्याम पुजारी (29 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सुवर्णापुर, ओडिशा का निवासी बताया गया है।
तलाशी के दौरान उसके पास से लगभग 11 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे को जब्त करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।















Leave a Reply