JHAHIN/2014/58773

काशिया के जलाशय में हादसा, नहाने उतरे दो युवक डूबे

Spread the love

झाड़ग्राम। बेलपहाड़ी के घाघरा जलप्रपात में पर्यटक के लापता होने की घटना के बीच झाड़ग्राम में पानी से जुड़ा एक और हादसा सामने आया। काशिया जंगल से सटे एक जलाशय में रविवार को नहाने के दौरान दो युवक डूब गए। बताया जा रहा है कि झाड़ग्राम शहर के बाछुरडोबा और केकेआई इलाके से तीन दोस्त यहां नहाने पहुंचे थे।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, तीनों युवक जलाशय में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान दो युवक अचानक गहरे पानी में चले गए। उन्हें डूबता देख तीसरे साथी ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की।

घटना की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि जलाशय में नहाने के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है। उनका कहना है कि ऐसे स्थानों पर सुरक्षा संबंधी चेतावनी और निगरानी की व्यवस्था बढ़ाई जानी चाहिए।

एक दिन पहले घाघरा जलप्रपात में पर्यटक के लापता होने और अब काशिया में दो युवकों के डूबने की घटना से जिले में जलस्रोतों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!