JHAHIN/2014/58773

जमशेदपुर साहित्य महोत्सव 2.0 में जुटेंगे देश भर के साहित्यकार, कलाकार, फिल्मी हस्तियां और शिक्षाविद

Spread the love

जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर आगामी दिसंबर में साहित्य, कला, संस्कृति, इतिहास और पर्यटन के एक विशिष्ट राष्ट्रीय समागम की साक्षी बनेगी। विद्यादीप फाउंडेशन द्वारा आयोजित जमशेदपुर साहित्य महोत्सव 2.0 का आयोजन 18 से 20 दिसंबर 2026 तक होटल रमाडा, बिष्टुपुर में किया जाएगा। महोत्सव के दूसरे संस्करण का केंद्रीय विषय ‘विरासत और पर्यटन’ रखा गया है।

आयोजन के संस्थापक संदीप मुरारका ने बतलाया कि इस तीन दिवसीय महोत्सव में देश के विभिन्न हिस्सों से प्रतिष्ठित साहित्यकार, शिक्षाविद, पद्म सम्मानित विभूतियाँ, राजपरिवारों के सदस्य, शास्त्रीय एवं लोक कलाकार, अभिनेता, फिल्म निर्देशक, प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकार, इतिहासकार, संस्कृति एवं पर्यटन के अध्येता, चित्रकार और युवा रचनाकार एक मंच पर जुटेंगे। महोत्सव का मूल विचार विरासत को केवल अतीत की स्मृतियों तक सीमित न रखकर उसे वर्तमान की पहचान, पर्यटन की संभावना और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी से जोड़ना है। भारतीय साहित्य, संगीत, नृत्य, चित्रकला, लोक एवं जनजातीय संस्कृति, राजसी विरासत, खेल, खान-पान, सिनेमा और पर्यटन के विविध आयामों पर तीन दिनों तक विमर्श होगा। विशेष रूप से झारखंड की लोक संस्कृति, पाक परंपरा, कला, प्राकृतिक संपदा और पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय विमर्श से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!