JHAHIN/2014/58773

क्वीज़ केंद्र सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने लोगों के बीच बांटी खशियां

Spread the love

खड़गपुर। पूजा की खरीदारी हर घर में एक जैसी नहीं होती। किसी घर में नए कपड़ों की तैयारी होती है, तो किसी घर में रोज की जरूरतें ही बड़ी होती हैं। राधानगर के आदिवासी लोधा-शबर पाड़े में इस बार पूजा की खुशी थोड़ी अलग थी। मेदिनीपुर क्वीज़ केंद्र सोशल वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य वहां पहुंचे और बच्चों व महिलाओं के हाथों में पूजा के उपहार सौंपे।

क्वीज़ केंद्र के ओर से बच्चों को नए कपड़े और पढ़ाई का सामान एवं महिलाओं को नई साड़ियां दी गईं। नए कपड़े और सामान पाकर बच्चों के चेहरे पर जो खुशी दिखी, वही इस आयोजन की सबसे खूबसूरत तस्वीर रही। क्वीज़ केंद्र की अध्यक्ष डॉ. रिंकू चक्रवर्ती के नेतृत्व में संगठन के सदस्यगण राधानगर पहुंचे।  उपहार बांटने के बाद सभी ने अग्नियुग के अस्त्रगुरु हेमचंद्र कानूनगो की जन्मभूमि भी देखी। उनकी प्रतिमा पर माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर क्वीज़ केंद्र के सचिव सुजन बेरा ने कहा, अपने सदस्यों और शुभचिंतकों की मदद से हर साल की तरह इस बार भी कोशिश की कि पूजा की खुशी कुछ ऐसे परिवारों तक पहुंचे, जिनके लिए नए कपड़े खरीदना आसान नहीं है। क्वीज़ केंद्र की नजर अब बांदना पर्व पर जंगलमहल के दूसरे इलाकों पर है। वहां भी जरूरतमंद परिवारों तक कपड़े पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!