JHAHIN/2014/58773

सेवानिवृत्त कर्मियों का मासिक विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित 

Spread the love

जमशेदपुर। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए मासिक विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित की गई। जिसमें सितंबर माह में टाटा मोटर्स से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को यूनियन की ओर यूनियन कार्यालय के सभागार में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के हाथों अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी सेवानिवृत्त कर्मी कार्यक्रम में अपने परिवारजनों के साथ शिरकत किये। यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को संयुक्त रूप से अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दिये। महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि स्वस्थ रहते हुए सेवानिवृत्त होना बड़ी बात है। आगे भी आप सब स्वस्थ रहें यूनियन के साथ संबंध बनाएं रखें ऐसी हम कामना करते हैं। 

कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन बीके शर्मा ने किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!