बहरागोड़ा। मानुषमुड़िया सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा लगातार 10वें वर्ष ऐतिहासिक एवं भव्य रूप से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है, जहाँ इस बार श्रद्धालुओं को पश्चिम बंगाल के विश्वप्रसिद्ध ‘बेलूर मठ’ की अद्भुत कलाकृति का जीवंत दर्शन होगा। आयोजन को भव्यता देने के लिए पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से आए कुशल कारीगरों द्वारा 55 फीट ऊँचा और 65 फीट चौड़ा विशाल पंडाल तथा एक आकर्षक तोरण द्वार तैयार किया जा रहा है, वहीं गोपीबल्लभपुर के मूर्तिकार सुबल दास अपनी टीम के साथ माँ दुर्गा की 13 फीट ऊँची नयनाभिराम प्रतिमा को अंतिम रूप दे रहे हैं। समिति के अध्यक्ष चंडी चरण साधु ने बताया कि पंडाल और प्रतिमा के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के चंदननगर की प्रसिद्ध एवं जगमगाती विद्युत सज्जा (लाइटिंग) भक्तों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी। इस 10वें वार्षिक दुर्गाउत्सव को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए अध्यक्ष चंडी चरण साधु, उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद दास व कुबेर चंद्र घटवारी, सचिव शशांक शेखर बारीक, सहायक सचिव राजेश कुमार दत्ता, कोषाध्यक्ष प्रदीप घटवारी, ऑडिटर झंटू घटवारी और उपदेष्टा समिति के सदस्यों समेत दर्जनों ग्रामीण व कमेटी के कार्यकर्ता दिन-रात पूरी निष्ठा से तैयारियों में जुटे हुए हैं।
मानुषमुड़िया सार्वजनिक दुर्गा पूजा में दिखेगी बेलूर मठ की भव्य झलक














Leave a Reply