JHAHIN/2014/58773

गम्हरिया लैम्पस परिसर में अवैध निर्माण पर सहकारिता विभाग की सख्त कार्रवाई, काम रोकने का नोटिस चस्पा

Spread the love

सरायकेला। गम्हरिया स्थित लैम्पस परिसर की भूमि पर अवैध निर्माण का मामला सामने आने के बाद सहकारिता विभाग हरकत में आ गया है। जिला सहकारिता पदाधिकारी (डीसीओ) विजय प्रताप पूर्ति ने बुधवार को स्थल का निरीक्षण कर तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य पर रोक लगाने का निर्देश दिया। विभाग की ओर से स्थल पर जनसूचना नोटिस चस्पा कर स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि अवहेलना करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिला सहकारिता पदाधिकारी विजय पूर्ति ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही जांच प्रतिवेदन मंगाया गया था। जांच में सामने आया कि निर्माण को लेकर किया गया कथित एग्रीमेंट पूरी तरह गलत और नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में गम्हरिया एमपीसीएस (लैम्पस) लिमिटेड की प्रबंधकारिणी समिति अवक्रमित है। समिति के संचालन के लिए प्रशासक नियुक्त करने की प्रक्रिया चल रही है और आगे नई कमेटी का गठन किया जाना है। ऐसी स्थिति में समिति की जमीन पर किसी भी प्रकार का निर्माण कराया जाना पूर्णतः गैरकानूनी है। डीसीओ ने बताया कि प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी (बीसीओ) को मौके पर काम बंद कराने और नोटिस चिपकाने का सख्त निर्देश दे दिया गया है। इसके साथ ही अंचल अधिकारी (सीओ), गम्हरिया को पत्र भेजकर अवैध निर्माण को तुरंत रुकवाने का अनुरोध किया गया है। मामले की सूचना अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) और उपायुक्त को भी प्रेषित कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!