JHAHIN/2014/58773

पूजा में जाम से बचाने की तैयारी, सड़कों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर

Spread the love

टोटो से ट्रक तक संचालकों के साथ बैठक, पंडालों के आसपास भीड़ और पार्किंग को लेकर बनी रणनीति

झाड़ग्राम। दुर्गापूजा के दौरान शहर में उमड़ने वाली भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था को पटरी से उतरने से रोकने के लिए झाड़ग्राम जिला पुलिस ने कमर कस ली है। पूजा के दिनों में जाम की स्थिति से निपटने और श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु रखने के लिए पुलिस ने परिवहन संगठनों और पूजा समितियों के साथ यातायात समीक्षा बैठक की। बैठक में टोटो, बस, ट्रक सहित विभिन्न वाहन संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी और पूजा समितियों के सदस्य शामिल हुए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप सेन, डीएसपी (ट्रैफिक) समेत यातायात शाखा के अधिकारियों ने पूजा के दौरान संभावित यातायात दबाव और उससे निपटने के उपायों पर चर्चा की।पंडालों के आसपास बढ़ने वाली भीड़, वाहनों की पार्किंग, प्रमुख सड़कों पर यातायात का दबाव तथा जरूरत पड़ने पर वाहनों के प्रवेश पर नियंत्रण और मार्ग परिवर्तन जैसे मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई। पुलिस ने परिवहन संगठनों और पूजा समितियों से समन्वय बनाकर व्यवस्था को सुचारु रखने पर जोर दिया। पुलिस का लक्ष्य पूजा के दौरान शहर में अनावश्यक जाम को रोकना और श्रद्धालुओं के साथ आम लोगों की आवाजाही को आसान बनाए रखना है। इसके लिए भीड़ और यातायात की स्थिति के अनुसार मौके पर आवश्यक कदम उठाने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!