JHAHIN/2014/58773

दुर्गापूजा से पहले पुलिस ने बांटे नए कपड़े, बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान

Spread the love

बांकुड़ा। दुर्गापूजा की खुशियां समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने की पहल करते हुए गंगाजलघाटी थाना पुलिस ने बच्चों के बीच नए कपड़े और उपहार बांटकर उनके चेहरों पर मुस्कान ला दी। पुलिस की इस पहल से इलाके के सैकड़ों बच्चों में उत्सव का उल्लास देखने को मिला।
गंगाजलघाटी थाना की पहल और स्वयंसेवी संगठन ‘क्विज-ओ-मेनिया’ के सहयोग से देवली जूनियर बेसिक स्कूल और रामारभुई गांव में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के सौ से अधिक बच्चों को नए कपड़े, कलम, चॉकलेट समेत विभिन्न सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम में गंगाजलघाटी थाना के आईसी सुदीप घोषाल सहित पुलिसकर्मी और स्वयंसेवी संगठन के प्रतिनिधि मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनसे बातचीत की।
कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के साथ ही आम लोगों और पुलिस के बीच भरोसे और आपसी संबंध को और मजबूत करने का संदेश दिया। पूजा से पहले मिले नए कपड़े और उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!