जनजातीय महिलाओं को थैलेसीमिया जागरूकता के साथ स्वरोजगारपरक प्रशिक्षण
जमशेदपु। विमेंस क्लब के सहयोग से ग्राम पंचायत केरूआडूंगरी सभागार में जनजातीय महिलाओं के लिए कौशल विकास एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें ऐसे व्यावहारिक कौशल से जोड़ना था, जिससे वे भविष्य में स्वरोजगार एवं आय सृजन की दिशा में आगे बढ़ सकें।कार्यक्रम की शुरुआत थैलेसीमिया जागरूकता सत्र से हुई। क्लब की सचिव पूजा भालोटिया ने केरूआडूंगरी पंचायत की महिलाओं के साथ संवाद करते हुए थैलेसीमिया के प्रति जागरूकता, समुदाय की जिम्मेदारी तथा स्वास्थ्य संबंधी सतर्कता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।इसके बाद महिलाओं को साबुन निर्माण एवं मोमबत्ती निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। जमशेदपुर विमेंस क्लब की सदस्य शिल्पी मोदी ने साबुन निर्माण का प्रशिक्षण देते हुए आवश्यक तकनीक एवं प्रक्रिया की जानकारी साझा की। वहीं क्लब की कार्यकारिणी सदस्य अर्चना डूगर ने मोमबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण दिया तथा महिलाओं को रचनात्मक एवं उपयोगी कौशल से परिचित कराया।इस मौके पर मुखिया कान्हु मुर्मू ने कहा किसी भी पंचायत का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब गांव की महिलाएं जागरूक, हुनरमंद और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें। आज का यह कार्यक्रम स्वास्थ्य जागरूकता के साथ-साथ महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
















Leave a Reply