JHAHIN/2014/58773

आदित्यपुर एस टाइप में दिखेगा अमेरिका के स्वामीनारायण मंदिर का झलक

Spread the love

आदित्यपुर। एस टाइप दुर्गा पूजा का पंडाल अब आकार लेने लगा है। इस वर्ष यहां कमेटी द्वारा अमेरिका के स्वामीनारायण मंदिर का स्वरूप पंडाल के रूप में बनाया जा रहा है। जिसकी झलक से इस वर्ष श्रद्धालु रूबरू होंगे. पंडाल का बजट करीब 50 लाख रुपये के आसपास बताया जा रहा है। बता दें कि आदित्यपुर स्थित एस टाइप सिंहभूम बॉयज क्रिकेट क्लब दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र अमेरिका (यूएसए) का प्रसिद्ध स्वामीनारायण मंदिर होगा. कमेटी के मुख्य संरक्षक मनोज सिंह और अध्यक्ष दिनेश सिंह ‘बबलू’ मुख्य यजमान हैं। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार पूजा का कुल बजट लगभग 50 लाख रुपये निर्धारित किया गया है, जिसमें 30 लाख रुपये पंडाल निर्माण और 10 लाख रुपये भव्य विद्युत सज्जा पर खर्च होंगे.पंडाल की ऊंचाई लगभग 85 फीट और चौड़ाई 100 फीट होगी। पंडाल की मुख्य विशेषता इसका आंतरिक और बाहरी शीशा (क्रिस्टल व ग्लास) वर्क होगा। इसके साथ ही मां दुर्गा की प्रतिमा को भी शीशे और फाइबर के अनूठे स्वरूप में तैयार किया जा रहा है। ​पंडाल और प्रतिमा का निर्माण पश्चिम बंगाल के कांथी के कुशल कारीगरों द्वारा किया जा रहा है, जबकि आकर्षक विद्युत सज्जा चंदननगर के कलाकारों द्वारा हो रही है। आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि पिछले वर्षों की भांति इस बार भी यह पंडाल जमशेदपुर व आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का शीर्ष केंद्र बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!