आदित्यपुर। दुर्गा पूजा का पर्व करीब आते ही आदित्यपुर-गम्हरिया क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी से मिकलर पुलिस प्रशासन, नगर निगम व विभिन्न विभागों से संबंधित 11 सूत्री मांग रखी है, ताकि आगामी दुर्गा पूजा सफल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
मौके पर समिति के अध्यक्ष सह आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेद्र नारायण सिंह ने बताया कि अब पूजा प्रारंभ होने में महज 5 दिन शेष रह गए हैं और कई बड़े पूजा पंडालों का निर्माण कार्य जोड़ों पर अंतिम चरण में है।पुरेन्द्र ने सुरक्षा व व्यवस्था से संबंधित मांगो को प्रमुखता से उठाया हैं।
पुरेन्द्र ने कहा कि थाना से लेकर जिला स्तर तक शांति समिति की बैठक संपन्न हो चुकी है लेकिन बैठक से निकले निर्णयों को पूजा से पहले ही सभी संबंधित विभागों को कार्यान्वित करने का काम अभी अधूरा है।
आदित्यपुर नगर निगम से मांग की गई है कि पूजा शुरू होने से पहले व्यापक सफाई अभियान चलाया जाए, पंडालों तक जाने वाले मार्गों की मरम्मती की जाए और पूजा के दौरान प्रतिदिन सफाई कार्य सुनिश्चित किया जाए।
समिति ने जेआरडीसीएल और जियाडा प्रशासन से कहा कि टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग की सभी बंद स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लाइट को तत्काल दुरुस्त किया जाए। साथ ही पूर्व की तरह दुर्गा पूजा के दौरान जनरेटर से कनेक्शन दिया जाए ताकि बिजली बाधित न हो।
समिति ने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि खरकई पुल के पास एमपी टावर के समीप वॉच टावर बनाया जाए और उसके पास मेडिकल टीम व एंबुलेंस की स्थायी तैनाती की जाए। आदित्यपुर और गम्हरिया स्वास्थ्य केंद्रों में 24×7 चिकित्सक दल मौजूद रहें।
प्रतिनिधि मंडल में उदित यादव, सकला मारडी, ऋषिकांत गुप्ता, राजेश यादव, अवधेश कुमार, सोनू पासवान शामिल थेl














Leave a Reply