चांडिल। ईचागढ़ विधायक सबिता महतो के निजी सचिव एवं जेएमएम पार्टी के केंद्रीय सदस्य काबलू महतो पर ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप ग्राम प्रधान मधुसूदन गोप ने लगाया।
नीमडीह प्रखंड के जुगिलोंग गांव में तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत के बाद एंबुलेंस को लेकर विवाद में ईचागढ़ विधायक सविता महतो के निजी सहायक काबलू महतो उर्फ राजीव महतो केंद्रीय सदस्य पर दुर्व्यवहार का आरोप लगा है। घटना से झामुमो कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।
इस संबंध में ग्राम प्रधान मधुसूदन गोप ने बताया कि सोमवार रात हादसे में उनके तीन भतीजे स्वपन गोप, शिवराम गोप और लुकेश गोप की मौत हो गई थी। मंगलवार को शवों को पोस्टमार्टम के लिए बलरामपुर से पुरुलिया सदर अस्पताल ले जाना था। गांव के मनोरंजन सिंह ने झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप के माध्यम से एंबुलेंस की व्यवस्था की थी। रास्ते में बलरामपुर पुलिस ने कागजात और गाड़ी नंबर मांगा। इस पर मधुसूदन गोप ने पहले सचिन गोप को फोन किया, जवाब नहीं मिलने पर विधायक के निजी सचिव काबलू महतो को फोन कर नंबर मांगा। तब कबलू महतो ने नंबर देने से इनकार करते हुए कहा कि भाड़े पर गाड़ी कर ले जाइए, यह गाड़ी पोस्टमार्टम के लिए नहीं है, आपकी औकात नहीं है।
दुख जताते हुए ग्राम प्रधान मधुसूदन गोप ने कहा, “हमने निर्मल महतो के समय से पार्टी को खून-पसीने से सींचा है, सुधीर महतो की गाड़ी भी चलाई है। आज काबलू महतो ने जैसा व्यवहार किया, वैसा किसी कार्यकर्ता के साथ नहीं होना चाहिए।”
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि एंबुलेंस ईचागढ़ के विधायक द्वारा जो एवुलेंस गाड़ी दिए है। उसका नम्बर भी नहीं हे। जो जांच की विषय हे। इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने विधायक से मामले पर संज्ञान लेने की मांग की है। यह मामला धीर धीरे तुल पकड़ता जा रहा है।














Leave a Reply