JHAHIN/2014/58773

साहस और प्रार्थना की अनूठी मिसाल: ग्रीन माउंट एकेडमी ने कैप्टन स्मिथ के स्वस्थ होने के लिए जलाए 101 दीप

Spread the love

दुमका। दुबई से इजरायल जा रहे 180 यात्रियों से भरे विमान में सह-पायलट के जानलेवा हमले के बाद भी भारतीय मूल के पायलट कैप्टन स्मिथ मच्छार ने अपनी जान पर खेलकर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई। उनके इस अदम्य साहस से प्रेरणा लेते हुए ग्रीन माउंट परिवार की सभी शाखाओं में एक विशेष चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में ग्रीन माउंट एकेडमी, दुमका की ओर से कैप्टन स्मिथ के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए एक विशेष प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम दुमका बस स्टैंड के सामने स्थित हनुमान मंदिर में अत्यंत श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और समस्त स्टाफ ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। संकटमोचन हनुमान जी के चरणों में प्रार्थना करते हुए विद्यालय परिवार ने 101 दीप प्रज्वलित किए। दीपों की इस पावन रोशनी से पूरा मंदिर परिसर सकारात्मक और भक्तिमय ऊर्जा से सराबोर हो उठा।

वहां मौजूद सभी लोगों ने  वीर कैप्टन स्मिथ के जल्द स्वस्थ होने कि ईश्वर से कामना की।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!