JHAHIN/2014/58773

मानुषमुड़िया में दिवंगत रूपी सोरेन के निधन पर शोकसभा आयोजित

Spread the love

 बहरागोड़ा(हिमांशु करण)। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया ग्राम पंचायत परिसर में झामुमो के केंद्रीय संरक्षक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धर्मपत्नी तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी दिवंगत रूपी सोरेन के निधन पर मुखिया राम मुर्मू की अध्यक्षता में एक शोकसभा का आयोजन कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोकसभा के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पंचायत सदस्यों एवं ग्रामीणों ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त सोरेन परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। वक्ताओं ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि दुख की इस कठिन घड़ी में पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है और उन्हें धैर्य एवं यह संताप सहन करने की शक्ति मिले, यही कामना है। इस अवसर पर पंचायत सदस्या शुभ्रा रानी महापात्र, पीआरपी छाया रानी सीट, गंगा रानी दे, सिउली सिंह, मिता बेरा, सालगे हांसदा, गौरा रानी सोरेन, देबु साहा, शिव शंकर भोल, मौउ चंद, अपर्णा जाना, चम्पा दास, मंजु महाकुड़, संजु महतो, दीपाली गिरी, दीपाली महतो, प्रतिमा सेतुआ, सिमती सोरेन, बुनु मान्ना, डालिया गिरी, अंजली मंडल, सेफाली हेम्ब्रम, कविता पलाई, तीतु चंद और सोहागी सोरेन समेत अनेक स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!