JHAHIN/2014/58773

रांची: ऑल झारखंड ड्राइवर महासंघ का कार्यालय उद्घाटित

Spread the love

रांची। ऑल झारखंड ड्राइवर महासंघ के कार्यालय का‌‌ उद्घाटन रांची के ट्रांसपोर्ट नगर सुकुरहुटू में शुक्रवार को किया गया। समारोह में 24 जिलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। ड्राइवर महासंघ के कार्यालय उद्घाटन समारोह में अप्पू तिवारी शामिल हुए। इस अवसर पर एक सभा का भी आयोजन किया गया, जिसमें झारखंड के सभी 24 जिलों से ड्राइवर महासंघ के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।सभा को संबोधित करते हुए अप्पू तिवारी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में ड्राइवरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बावजूद इसके, आज भी ड्राइवरों को वह सम्मान, सुरक्षा और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, जिसके वे वास्तविक हकदार हैं। लोकतंत्र के चार स्तंभों की चर्चा हमेशा होती है, लेकिन देश की आर्थिक व्यवस्था को अपने परिश्रम से गतिमान रखने वाले ड्राइवरों को भी पांचवें स्तंभ के रूप में सम्मान मिलना चाहिए। किसान, मजदूर, उद्योग और व्यापार की गतिविधियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने में ड्राइवरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। परिवहन व्यवस्था ठप होने पर देश की आर्थिक गतिविधियां भी प्रभावित हो जाती हैं। ड्राइवरों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि उनके लिए उचित वेतन, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा, सुरक्षित कार्य वातावरण, विश्राम स्थल और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करना आवश्यक है। सड़क पर दिन-रात मेहनत करने वाले ड्राइवरों की सुरक्षा और उनके परिवारों का भविष्य भी समाज एवं सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए साथ ही ड्राइवर समूह को कहा कि आप भी अपने अंदर के चोर और बाहरी नशा को त्यागने का संकल्प ले तभी बेहतर समाज की कल्पना संभव होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!