JHAHIN/2014/58773

झाड़ग्राम में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने की कार्रवाई

Spread the love

अशोक भद्र

झाड़ग्राम। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा की कार्रवाई से झाड़ग्राम में एक बार फिर हलचल मच गई। पुरुलिया जिले के खाद्य आपूर्ति कार्यालय में कार्यरत रहे झाड़ग्राम के नृपेनपल्ली निवासी ठाकुर दास बास्के के खिलाफ शिकायतों के सिलसिले में शनिवार को भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के अधिकारियों ने जिले के विभिन्न इलाकों में तलाशी अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार, इस मामले में कुल सात लोगों के नाम शिकायत में सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से छह लोग अब तक जांच अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रख चुके हैं, जबकि ठाकुर दास बास्के अब तक जांच एजेंसी के सामने उपस्थित नहीं हुए हैं और उनके फरार रहने की बात सामने आई है।

शनिवार सुबह भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के अधिकारियों की टीम नृपेनपल्ली स्थित ठाकुर दास बास्के के घर पहुंची और वहां तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न दस्तावेजों और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच की। हालांकि, अभियान के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा की इस कार्रवाई को लेकर झाड़ग्राम में चर्चा तेज हो गई है। जांच एजेंसी पूरे मामले में शिकायतों की सत्यता, संबंधित लोगों की भूमिका और संभावित वित्तीय अनियमितताओं की पड़ताल कर रही है।

अधिकारियों की जांच पूरी होने के बाद ही मामले में शामिल लोगों की भूमिका और आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *