JHAHIN/2014/58773

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक संपन्न

Spread the love

जमशेदपुर।  शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्वी सिंहभूम की एक बैठक जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में  रविवार को राजकीय हरिजन मध्य विद्यालय भालूबासा, जमशेदपुर में संपन्न हुई। बैठक में प्रोन्नति के कुछ शिक्षकों का वेतन निर्धारण बार-बार आश्वासन के बावजूद आज तक नहीं होने, विभागीय नियमानुसार प्रत्येक वर्ष ग्रेडेशन सूची बनाकर विभिन्न ग्रेडों में प्रोन्नति देने, अवकाश के दिन शिक्षकों के द्वारा किए गए कार्य के बदले विभागीय नियमानुसार अन्य जिलों की भांति क्षतिपूर्ति अवकाश देने, विद्यालय संचालन हेतु विकास फंड की राशि एवं मध्याह्न भोजन योजना की राशि उपलब्ध कराने सहित विभिन्न  

समस्याओं के निदान के लिए झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिला शिक्षा अधीक्षक से भेंट करेगा। बैठक में मुख्य रुप से कृष्ण चंद्र दास,रमाकांत शुक्ला,टीप्रु तीयु, सुधीर चंद्र मुर्मू,बबन ओझा , हम्बीर चन्द्र मुर्मू, देवेंद्र प्रसाद सिंह, प्रदीप कुमार,सुनाराम बन सिंह, रामजीत भगत ,शांतनु सरकार आदि शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *