JHAHIN/2014/58773

बहरागोड़ा: लुगाहारा काजू जंगल में 9-10 हाथियों का डेरा, दर्जनों गांवों के ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Spread the love

हिमांशु करण 

बहरागोड़ा।  प्रखंड अंतर्गत लुगाहारा काजू जंगल में पिछले करीब एक सप्ताह से 9-10 जंगली हाथियों का झुंड लगातार डेरा डाले हुए है, जिससे लुगाहरा, लोधनबनी, पानीशोल, धड़ांरी, भादुआ, दुधकुण्डी और ढीलाहारा में एक जंगली हाथी के आगमन से आसपास के गांवों में भारी दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक रात होते ही ये हाथी जंगल से बाहर निकलकर खेतों में लगी फसलों, बांस की झाड़ियों और अन्य वनस्पतियों को बुरी तरह रौंदकर बर्बाद कर रहे हैं, जिसके कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। हाथियों के इस तांडव से ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ गई है और लोग रतजगा कर अपने घरों व फसलों की सुरक्षा करने को मजबूर हैं। इतना ही नहीं, हाथियों की लगातार आवाजाही से जगन्नाथपुर–दारिशोल मुख्य मार्ग पर भी आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के बीच हर वक्त किसी अनहोनी का डर बना हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *