आदित्यपुर। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना में एक युवक के सिर में गोली लगने की सूचना है। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। गोली किसने और किस वजह से चलाई, फिलहाल इसका स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है।
पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच कर रही है। घटना के पीछे की वजह और आरोपी की पहचान पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।















Leave a Reply