JHAHIN/2014/58773

अपराधी बेखौफ,सोनारी में चली गोली‌‌ चार लोग घायल

Spread the love

3 जमशेदपुर। शहर में ऐसा वातावरण बन गया है जिससे यह एहसास होता है कि अपराधियों में अब‌पुलिस प्रशासन का‌ कोई डर नहीं है। दिन दहाड़े बैंक डकैती‌‌ की आग अभी ठंडा भी हुआ की‌ आज (शनिवार) सोनारी मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के पास दो गुटों के बीच विवाद ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। मारपीट के बाद एक गुट के युवकों ने दूसरे के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमे चार लोग घायल हो गए।घायलों में डोमिनिक सैमसन, कृष्णा चौबे , एमडी रिजवान और एमडी दिलशाद शामिल हैं। चारों बिंदल मॉल में स्थित उडुपी रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां 3 से 4 युवक पहुंचे। किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ और पहले मारपीट शुरू हुई, बाद में युवकों ने फायरिंग कर दी, जिसमें चारों घायल हो गयेघायलों की पहचान डोमिनिक सैमसन आदित्यपुर के, एमडी रिजवान आजादनगर के, कृष्णा चौबे और एमडी दिलशाद कपाली के रहने वालें है. चारों का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ फायरिंग की वजह और आरोपियों की पहचान की जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!