जमशेदपुर। जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 17.274 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार युवक की पहचान मनीष यादव (22 वर्ष) के रूप में हुई है। वह भोजपुर, बिहार का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर 2026 की रात को आरपीएफ टाटानगर के सहयोग से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति बैग और सूटकेस लेकर जुगसलाई थाना क्षेत्र के घोड़ा चौक की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घोड़ा चौक के पास संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक काले रंग का सूटकेस और एक फिरोजी रंग का बैग बरामद हुआ।
पुलिस के मुताबिक, काले रंग के सूटकेस में भूरे रंग के प्लास्टिक रैपर में लिपटे 14 पैकेट गांजा मिले। वहीं, फिरोजी रंग के बैग से इसी तरह पैक किए गए 3 पैकेट गांजा बरामद हुए। दोनों स्थानों से बरामद कुल 17 पैकेटों का वजन 17.274 किलोग्राम पाया गया।
पुलिस टीम ने बरामद गांजा को जब्त कर लिया। वहीं गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
















Leave a Reply