बहरागोड़ा(हिमांशु करण)।राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर दारिशोल बीट के पास रविवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जाम्बनी थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी 52 वर्षीय दिलीप कालिंदी गंभीर रूप से घायल हो गए। साइकिल से कॉप डीस फेरी का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाले दिलीप फेरी के लिए जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत समिति सदस्य अमित महापात्र, सामाजिक कार्यकर्ता चिन्मय नायेक और निर्मल मुर्मू ने बड़शोल थाना पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। फिलहाल पुलिस फरार वाहन की तलाश कर रही है, वहीं एनएच-49 पर बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और पुलिस निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
दारिशोल में अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल

















Leave a Reply