बहरागोड़ा (हिमांशु करण)। रविवार को मुख्य बाजार स्थित प्रखंड कार्यालय चौक पर सीपीआई(एम )कार्यकर्ताओं ने राज्य कमेटी सदस्य स्वपन महतो और लोकल कमेटी सचिव झंटू सिंह मुंडा के नेतृत्व में चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एसआईआर (SIR) को तुरंत रद्द करने तथा इससे प्रभावित लोगों के नाम मतदाता सूची में पुनः शामिल करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। इस विरोध प्रदर्शन में साधु नाथ, मानिकचंद मुंडा, शुक्रा मुंडा, तपन विशाल, निमाई डूली, सुखलाल हेंब्रम, राधेश्याम गेटी, शंकर साहू, सीमांत मान्ना, तरुण राणा, भानु मुंडा, देवेंद्र चंद्र बेरा, बसंती नायक, टुनटुनी नायक और श्रीकांत नायक समेत सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बहरागोड़ा में सीपीआईएम का जोरदार प्रदर्शन: मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंका, एसआईआर रद्द करने की मांग

















Leave a Reply