खड़गपुर ।रेलवे परिसरों की स्वच्छता को लेकर खड़गपुर मंडल ने अब व्यापक अभियान छेड़ दिया है। स्वच्छता पखवाड़ा-2026 और विशेष अभियान 6.0 के तहत मंडल के प्रमुख स्टेशनों, अधिक भीड़ वाले स्थानों और रेलवे प्रतिष्ठानों में तीन दिवसीय विशेष गहन सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नियमित सफाई से आगे बढ़कर प्लेटफॉर्म से लेकर रेलवे कॉलोनियों तक हर हिस्से की बारीकी से सफाई की जा रही है।
पेयजल केंद्रों और पानी की टंकियों की जांच के साथ कीट नियंत्रण के उपाय भी किए जा रहे हैं। रेलवे कॉलोनियों में उगी घास-फूस हटाने तथा नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
प्रतीक्षालयों, विश्राम कक्षों, कर्मचारियों के विश्राम गृहों और अन्य आवासीय सुविधाओं में फर्श की गहरी सफाई के साथ ही कार्यालयों, अभिलेख कक्षों, गलियारों और भोजनालयों की सफाई की जा रहा है।
मंडल का उद्देश्य रेलवे परिसरों को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वास्थ्यकर बनाने के साथ यात्रियों और कर्मचारियों में स्वच्छता के प्रति निरंतर जागरूकता पैदा करना है।
















Leave a Reply