आदित्यपुर। दुर्गा पूजा उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को सरायकेला-खरसावां पुलिस के निर्देश पर आदित्यपुर थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार निकाला गया यह मार्च मुस्लिम बस्ती से शुरू होकर एस-टाइप, पान दुकान चौक सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस पदाधिकारियों ने किया,
जिसमें थाना के जवान बड़ी संख्या में शामिल रहे। इस दौरान आम लोगों से शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने अथवा कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। पर्व के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रहेगी।
















Leave a Reply