JHAHIN/2014/58773

मानगो गोलचक्कर पर ट्रेलर पलटा,कोई हताहत नहीं

Spread the love

जमशेदपुर। शुक्रवार के सुबह लगभग 4.30 बजे मानगो गोलचक्कर पर एक माल लदा ट्रेलर अनियंत्रित हो कर पलट गया। जिसके कारण ट्रेलर पर लदा हुआ रोल सड़क पर गिर गया। हालांकि सुबह ट्रैफिक कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर भुइंयाडीह से मानगो गोलचक्कर होकर मेरिनड्राइव की तरफ जा रहा था, तभी मानगो गोलचक्कर पर ही अनियंत्रित हो कर ट्रेलर पलट गया। इस घटना में किसी की हताहत होने की कोई सूचनानहीं हैं। सूचना मिलते ही सीतारामडेरा और साकची पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए क्रेन को बुलाकर सड़क पर गिरे हुए रोल को हटवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!