बहरागोड़ा(हिमांशु करण)। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के नेताजी सुभाष पार्क, गुहियापाल, खंडामौदा तथा पांचरुलिया गांव में शुक्रवार को उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास की 149वीं जयंती पूरे श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई, जहां पूर्व शिक्षक मनोरंजन गिरी के नेतृत्व में पंडित गोपबंधु दास की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनकी जीवनी, साहित्य और समाज सेवा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाषा, साहित्य एवं संस्कृति ही हमारी वास्तविक पहचान हैं और इनके उत्थान के लिए समाज को संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने जोर दिया कि पंडित गोपबंधु के बताए मार्ग पर चलकर ही मातृभाषा और संस्कृति को सशक्त किया जा सकता है और उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों को सदैव याद रखा जाएगा। इस जयंती समारोह में अर्णव वरण मिश्र, रतिकांत सीट, निर्मल मंडल, भूतनाथ सीट, सोमाय सिंह, मोतीलाल महापात्र, शशांक शेखर पाल, शुखेंदु बेरा, सुधांशु महापात्र, सुजीत दास, शेख मुस्ताक हुसैन, शिवशंकर माइती, श्यामसुंदर बारीक, लंबोदर कुंवर, जितेंद्र नाथ सीट, लक्ष्मी नारायण बेरा, विनायक गिरि, देवाशीष बेरा, प्रशांत बेरा, तपु बेरा, कुमार प्रेमचांद और पंकज जेना सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग तथा स्कूली विद्यार्थी उपस्थित थे।
उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास की 149वीं जयंती पर बहरागोड़ा में हुआ भव्य कार्यक्रम















Leave a Reply